हवा को शुद्ध और साफ रखने के साथ ही धन – पैसा – गुड लक लेकर आते है ये पौधे – इन्हे जरूर लगाए

पेड पौधे खूबसूरती बढ़ने के साथ ही हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध भी बनाते है। अध्ययनों से पता चला है की पौधों को घर ,कार्यक्षेत्र या बैडरूम में रखने से आपका दिमाग और मूड सही रहता है। साथ ही तनाव कम होता है और घर में शांति रहती है। इतना ही नहीं ये पौधे प्रदूषण को कम करते है और ऑक्सीजन भी पैदा करते है। कुछ पौधों को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है और अगर इनको घर के अंदर लगाया जाये तो घर से नकरात्मकता दूर होकर आपकी किस्मत चमक जाती है।
ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में आपको बताते है –

एलोवेरा

आपको पता है की एलोवेरा आपके सौंदर्य को बढ़ने का काम करता है। आपको जानकार आश्चर्य होगा की ये उन पौधों पौधों में से है जो रात में भी ऑक्सीजन छोड़ते है और हवा को शुद्ध करके आपको शुद्ध वातावरण देता है।

लेवेंडर

लेवेंडर का तेल लम्बे और घने बालो के साथ ही ये आपके तनाव को भी काम करने में मदद करता है। इसको लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है

हल्दी का पौधा

हल्दी का पौधा भी बहुत शुभ होता है। यह गुरु ग्रह से सम्बन्ध रखता है और ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा शुभ ग्रह गुरु ग्रह को माना गया है। घर में हल्दी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा यह पौधा औषधीय गुणों के लिहाज़ से भी लाभकारी है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में सकरात्मकता और सुख – समृद्धि लता है। तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है।

लाजवंती

वास्तु के मुताबिक लाजवंती का पौधा आपके भाग्य को बदल सकता है। इससे आपकी कुंडली में राहु का दोष दूर होगा।
आशा करती हूँ आपको ऊपर दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी। आगे भी आपको इसी तरह की जानकारिया मिलती रहेंगी।